AIMA MAT 2022: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के लिए MAT एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार AIMA MAT 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं।
AIMA MAT 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जन्म तिथि के साथ अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
AIMA कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और पेपर-आधारित टेस्ट (PBT) मोड में मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) 2022 आयोजित कर रहा है। पीबीटी प्रारूप के लिए MAT 2022 परीक्षा 6 मार्च को आयोजित होने वाली है, जबकि AIMA MAT CBT 2022 परीक्षा 13 मार्च को आयोजित की जाएगी। MAT 2022 CBT परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 9 मार्च 2022 से उपलब्ध होंगे।
AIMA MAT एडमिट कार्ड 2022 कैसे करें डाउनलोड:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर ‘AIMA MAT PBT एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब AIMA MAT एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के आगे के उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा है, जो MAT स्कोर को स्वीकार करने वाले बी-स्कूलों के MBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। MAT 2022 600 बिजनेस स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाले MBA पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]