अहमदाबाद में दो महिलाओं को सड़क पार करते हुए विडियो फुटेज सामने आई है। जिसमें दो महिलाअों को सड़क पार करते हुए तेज रफ्तार कार ने इन्हें इतनी ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
रविवार को हुए इस हादसे में 63-वर्षीय जैनेथ थॉमस की मौत हो गई और उनकी किशोर नवासी के शरीर में कई हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें टक्कर मारकर भाग जाने वाली कार तथा उसके ड्राइवर का अब तक पता नहीं चल पाया है।
दोनों महिलाएं इस्कॉन ब्रिज पर सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आती एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार ने दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं को टक्कर मारने के बाद कार वहां से फरार हो गई। घटना 5 नवंबर की है।
टक्कर लगते ही महिलाएं हवा में कई फिट उछल गई और अपनी जगह से दूर जा गिरी। हादसे का शिकार हुई एक महिला बेहोश हो चुकी थी।
दूसरी महिला को होश आया तो वो तुरंत उठी और बेहोश हुई महिला की तरफ भागी। महिला को देख वहां कई लोग मदद के लिए आगे बढ़े। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। जिसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया। लेकिन महिला को नहीं बचाया जा सका।
https://www.youtube.com/watch?v=Bhsi4kHeUXg