जानी-मानी अभिनेत्री कुमकुम का 86 वर्ष की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

0

बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। अपने जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री रहीं कुममुम (Kumkum) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार (28 जुलाई) को मुंबई के बांद्रा स्थित घर में निधन हो गया। वे 86 साल की थीं। 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा (अब) में जन्मीं कुमकुम का असली नाम ज़ैबुनिस्सा (Zaibunnissa) था।

बॉलीवुड

मुंबई में लिकिंग रोड पर कभी उनके बंगले का नाम ही कुमकुम हुआ करता था। बाद में उसे तोड़कर बिल्डिंग बना दी गई। कुमकुम अपने दौर के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था और वो 100 से भी अधिक फिल्मों में नजर आईं। वह किशोर कुमार और गुरु दत्त जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ भी काम कर चुकी थीं। कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म “गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो” (1963) में भी अभिनय किया था।

कुमकुम ने अपने करियर में लगभग 115 फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें मिस्टर एक्स इन बॉम्बे (1964), मदर इंडिया (1957), सन ऑफ इंडिया (1962), कोहिनूर (1960), उजाला, नया दौर, श्रीमान फंटूश, एक सपेरा एक लुटेरा में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह अपने दौर के कई स्टार्स के संग काम कर चुकी थीं, जिनमें किशोर कुमार और गुरु दत्त का भी नाम शामिल है।

गौरतलब है कि कुमकुम जाने-माने निर्देशक गुरू दत्त की खोज थीं। गुरू दत्त उन दिनों फिल्म ‘आर पार’ बना रहे थे, जिसका मशहूर गाना ‘कभी आर कभी पार लागा तीरे नजर’ वो किसी स्थापित हीरोइन पर फिल्माना चाह रहे थे, मगर कहा जाता है कि उस वक्त कोई भी हीरोइन फिल्म के महज एक गाने में अभिनय करने के लिए राजी नहीं हुई। बाद में गुरू दत्त ने इस गाने को कुमकुम पर फिल्माया जो काफी हिट साबित हुआ। बाद में कुमकुम गुरू दत्त की फिल्म ‘प्यासा’ में भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आईं थीं।

एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट कर अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा- हमनें एक और मोती खो दिया। मैं बचपन से इन्हें जानता था। वह हमारे लिए परिवार थीं। एक अच्छी इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, कुमकुम आंटी।

साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई बुरी खबरें आई

बता दें कि, साल 2020 बॉलीवुड के लिए मनहूस साबित हो रहा है। अभिनेता इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। वहीं, मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हुआ था। वह भी लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

1 जून को म्यूजिक कंपोजर और मशहूर सिंगर वाजिद खान का निधन हो गया। साजिद और वाजिद की जोड़ी बॉलीवुड में काफी मशहूर थी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर तीखी बहस छिड़ गई।

वहीं, 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और कॉमेडियन जगदीप जाफरी का 8 जुलाई को मुंबई में निधन हो गया। वह फिल्म ‘शोले’ में सूरमा भोपाली के किरदार से काफी चर्चा बटोरने में कामयाब रहे थे।

Previous articleनोएडा: आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 20 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवती ने संक्रमित डॉक्टर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
Next articleStuart Broad creates history, becomes second England fast bowler to claim 500 Test wickets; 10-wicket haul help England defeat West Indies by 269 runs