बलात्कार के अपराधियों को ‘आप’ से किया गया निष्कासित, रविवार को पीड़ित और अपराधी को एक साथ दी गई थी सदस्यता

0

रविवार को आम आदमी पार्टी ने दलित नेता बंत सिंह झब्बर को संजय सिंह की अगुवाई में पार्टी का सदस्य बनाया था। इसी मौके पर दो अन्य लोगों हरविंदर सिंह व नवदीप सिंह को भी पार्टी ने सदस्यता दिलाई थी।

इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने बंत सिंह को अपंग बनाया व उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया। पार्टी ने इस बात की जानकारी होते ही दोनों सदस्यों को तुरन्त निष्कासित कर दिया। इस पर संजय सिंह ने टिवीट करते हुए जानकारी दी कि हमने इन दोनों को पार्टी से निकाल दिया है।

रविवार को मानसा के गोशाला भवन में आप के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने बंत सिंह की पार्टी में ज्वॉइनिंग कराई थी। व्हीलचेयर पर आए बंत सिंह मंच पर नहीं चढ़ सके, इसलिए संजय ने स्टेज से उतरकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दी थी।

इसी मौके पर स्टेज पर हरबिंदर सिंह और नवदीप सिंह को भी पार्टी की मेंबरशिप दी गई थी।  आरोप है कि ये दोनों वही लोग हैं, जिन्होंने वर्ष 2000 में बंत सिंह की बेटी के साथ दरिंदगी की थी। बंत सिंह ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया तो इन दोनों ने उसके हाथ और एक पैर काट दिए थे व इस तरह की अन्य प्रयास भी किए जिससे की बंत सिंह केस वापस ले लें। बंत सिंह ने लड़ाई जारी रखी और दोनों को सजा दिलाई।

अपनी साल साल की सजा पूरी करने के बाद ये दोनों व्यक्ति अब आम आदमी पार्टी से जुड़ गए थे। वो भी उसी मौके पर जब बंत सिंह भी आम आदमी पार्टी में शमिल हुए।

इस पर पार्टी को जैसे ही इस बात का पता चला तब तुरन्त ही इन दोनों आरोपियों की सदस्यता रद्द कर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Previous articleShah Rukh Khan conferred doctorate from Maulana Azad National Urdu University
Next articleDomestic carriers not operating from T3 has hit airport Metro line: DMRC chief