अमेरिका के साउथ डकोटा में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से नौ लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विमान ने चेम्बरलेन से उड़ान भरी थी और इदाहो फॉल्स जा रहा था।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, विमान में 12 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उनकी हालत के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
बताया जा रहा है कि हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ। जिस जगह यह दुर्घटना हुई है वहां बर्फबारी हो रही थी। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया था।
9 people died in plane crash in South Dakota in United States: US Media pic.twitter.com/1RsAVN7aCe
— ANI (@ANI) December 1, 2019