‘डॉक्टरों के हड़ताल के बीच BMC अस्पतालों में 135 मरीजों की मौत’

0

महाराष्ट्र में डॉक्टरों के हड़ताल पर अब मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नावीस को भी डॉक्टरों पर गुस्सा आने लगा है। मुख्यमंत्री के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की तैयारी कर दी है, माना जा रहा है कि सबका रजिस्ट्रेशन रद्द करके उन्हें परमानेंटली घर बैठा दिया जाएगा। बीएमसी के वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा कि 3 BMC अस्पतालों में आपातकालील सेवाएं उपलब्ध नहीं होने की वजह से 135 मरीजों की मौत हो गई।

Mumbai High Court

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज महाराष्ट्र एसोसिएशन आया रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आप कोर्ट में कुछ और बात करते हो लेकिन हार जाकर अपने सुर बदल लेते हो। बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो कल काम पर नहीं लौटे तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

वहीं महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेन्ट डॉक्टर्स के वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि कल 8 सुबह आठ बजे डॉक्टर्स अपनी ड्यूटी पर लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नावीस ने कहा है कि अब बहुत हो चुका, हमने डॉक्टरों को जितना मनाना था मना लिया, हमने उनकी हर मांगें मान लीं।

अगर इसके बाद भी जनता को परेशानी हुई तो हम डॉक्टरों को माफ़ नहीं करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, माना जा रहा है कि अगर डॉक्टरों ने इसके बाद भी हड़ताल जारी रखी तो महाराष्ट्र सरकार उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर देगी।

Previous articleEVM में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब  
Next articleKerala boy turns father at 14