पाकिस्तान सैन्य स्कूल हमले के 4 दोषियों को फांसी

0

पाकिस्तान ने पिछले साल दिसंबर में पेशावर में एक सैन्य स्कूल पर हमले करने के दोषी चार आतंकवादियों को बुधवार को फांसी दे दी। 

स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा कि सैन्य प्रमुख ने इस सप्ताह उनकी फांसी के लिए वारंट जारी किया था। एक सैन्य अदालत ने चारों आतंकवादियों को सजा-ए-मौत का फरमान सुनाया था।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने चारों की दया याचिका को खारिज कर दिया था।

टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, चारों आतंकवादियों को खबर पख्तूनख्वा के मुख्य शहर कोहट में फांसी दी गई।

पेशावर में 16 दिसंबर, 2014 को आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ने ली थी।

फांसी पर लटकाए गए आतंकवादियों की पहचान मौलवी अब्दस सलाम, हजरत अली, मुजिबर रहमान और साबिल उर्फ याहया के रूप में हुई है। इन सभी का ताल्लुक प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान से है।

Previous articleTamil Nadu deluge: Army rescues 65 people, more soldiers on way
Next articleभोपाल जाने के लिए सानिया ने मांगा था चार्टर्ड विमान!