कांग्रेस ने मनाया नेहरू का 125वां जन्मदिन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

0

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 125वां जन्मदिन मनाया। पार्टी ने इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक जनसभा का आयोजन किया गया है, जबकि शाम को नेहरू पार्क में एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को इलाहाबाद में हुआ था और 27 मई, 1964 को उनका निधन हुआ था।

भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे और अंतिम सांस तक इस पद पर रहे।

नेहरू की जन्मतिथि को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार सुबह शांति वन जाकर नेहरू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट किया, “पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन भारत की आजादी के लिए संघर्ष करते और प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व करते हुए बीता। उन्हें जन्मदिवसर पर श्रद्धांजलि।”

Previous articleIndia’s largest trade fair opens with exhibitors from 28 nations
Next articleजापान में सुनामी और भूकंप के झटके