श्रीहरिकोटा में लॉन्च हुआ एस्ट्रोसैट सैटेलाइट

0

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में एस्ट्रोसैट सैटेलाइट को लॉन्च किया गया। पोलर सैटेलाइट लॉन्च वीकल सी-30 (पीएसएलवी सी-30) के ज़रिए एस्ट्रोसैट को लॉन्च किया गया। 1513 किलोग्राम का यह एस्ट्रोसैट खगोल विज्ञान के अध्ययन के लिए यह भारत का पहला सैटेलाइट है। अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और जापान के बाद ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया।

एस्ट्रोसैट की मदद से यूनिवर्स को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही देश का पहला बहु-तरंगदैर्ध्य वाला अंतरिक्ष निगरानी उपग्रह एस्ट्रोसैट ब्रह्मांड के बारे में अहम जानकारियां प्रदान करेगा।

सोमवार सुबह प्रक्षेपित होने वाला यह रॉकेट अपने साथ 1,513 किलोग्राम वजनी 180 करोड़ रुपये की लागत वाले भारतीय एस्ट्रोसैट उपग्रह के अलावा अमेरिका के चार और इंडोनेशिया और कनाडा के एक-एक उपग्रहों को ले गया है। इन छह विदेशी उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के साथ ही भारत अंतरिक्ष अनुसंधान की दिशा में 50 वर्ष पूरा कर लेगा।

Previous articleIndia joins elite group of nations after successful ASTROSAT launch
Next articleUN chief tells India and Pakistan to hold talks