उबेर दुष्कर्म मामला : कैब चालक दोषी करार

0

दिल्ली में मंगलवार को एक अदालत ने चर्चित उबेर दुष्कर्म मामले में कंपनी के ड्राइवर शिव कुमार यादव को दोषी करार दिया। उल्लेखनीय है कि 5 दिसंबर, 2014 की रात एक महिला कार्यकारी ने दिल्ली के इंद्रलोक स्थित अपने घर जाने के लिए एप्लीकेशन सर्विस के जरिए उबेर कैब कंपनी की एक कार किराए पर मंगवाई थी। उसी दौरान चालक ने कैब में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर शिव कुमार यादव कैब को एक निर्जन स्थान पर ले गया था और वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने उबेर चालक को दुष्कर्म और अन्य मामलों में दोषी करार दिया।

इस मामले में अदालत ने 13 जनवरी को चालक के खिलाफ दुष्कर्म, गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और एक महिला का जीवन खतरे में डालने सहित अन्य गंभीर आरोप तय किए थे।

Previous articleDisturbing to see publicity given to acts of vandalism: Jaitley
Next articleAnushka Sharma supports cracker-free Diwali