13 साल की श्रुति के हाथ मेंहदी से लाल हैं। गले में पहना हुआ मंगलसूत्र श्रुति की शादी होने की गवाही दे रहा हैं। एक पत्नी के रूप में श्रुति अपने जीवन साथी जो खुद एक किशोर है और नाबालिग है।
भारत में शादी करने के लिए कानूनी रूप से लड़की की उम्र 18 और लड़के की उम्र 21 की होनी चाहिए। लेकिन हैदराबाद में 15 वर्षीय आदित्य श्रुति का दुल्हा बन रहा है।
इन दोनों की शादी का आयोजन इनके परिवार वाले एक गुप्त समारोह में किया। एनडीटीवी ने जब दोनों किशोरों से इस बारें में बात की तो उन्होंने बताया कि यह विवाह उनकी मर्जी के खिलाफ किया जा रहा है।
जबकि इस बारें में इनके परिवार ने परम्पराओं का हवाला देते हुए कहा कि परिवार में खुशियां लाने के कारण इस विवाह का आयोजन किया गया है। जब इस बाबत अधिकारियों को इस गुप्त विवाह की जानकारी मिली तो उन्होंने बाल विवाह निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए किया गया है।
बाद में उनके मामले में अधिकारियों के ध्यान में लाया गया था, बच्चों को बाल संरक्षण घरों को भेज दिया गया और मामले में बाल विवाह निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।