वीडियो: सोशल मीडिया पर एक और BSF जवान का वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों के बुरे बर्ताव पर जताया रोष

1

सेना में BSF के जवान का एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह अधिकारियों के बुरे बर्ताव के बारें में बता रहा है। सेना प्रमुख की पहल के बाद भी सोशल मीडिया पर शिकायती वीडियो आने बंद नहीं हुए है। जबकि गत दिवस सरकार ने कहा था कि सेना के जवानों की शिकायते उनके अपने निजी विचार है।

सोशल मीडिया पर फिर से एक BSF जवान का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें जवान बताता है कि पूर्व में जो सेना के जवानो के वीडियो आए थे उसके बाद अधिकारियो ने जवानो पर सख्त रूख अपना लिया है। सैनिक के साथ नौकर से भी ज्यादा बद्तर व्यवहार किया जाता है।

जवान ने आरोप लगाया कि भारत अब आजाद है लेकिन अधिकारी अंग्रेजी की तरह से सैनिकों के साथ व्यवहार करते है। BSF जवान जनता से सैनिको का साथ देने का अनुरोध करता है। इस तीन मिनट 40 सैकेण्ड के वीडियो में BSF जवान अपनी आपबीती को बयां करता है जिसमें अधिकारियों के बर्ताव और शिकायत करने पर कैसा तरीका अपनाया जाता है।

इस पर चर्चा करता है। हाल ही मैं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। जबकि सैन्य प्रमुख या अन्य अधिकारिक प्रमुख का बयान इस वीडियो पर नहीं आया है।

‘जनता का रिपोर्टर’ इस वीडियो की अधिकृत पुष्टि नहीं करता है।

Previous articleगलत ट्रेन से दिल्ली पहुंची नाबालिग लड़की को बलात्कार के बाद 70000 रुपये में बेचा, आरोपी गिरफ्तार
Next articleVIDEO: BSF jawan takes right-leaning General GD Bakshi to task, calls him ‘Black Britisher’