तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने दूसरे दिन भी राज्यसभा से किया वाकआउट

0

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने लोकसभा में अपने नेता सुदीप बंदोपाध्याय को कथित ‘‘गैरकानूनी तरीके से’’ गिरफ्तार किए जाने के विरोध में राज्यसभा में आज लगातार दूसरे दिन वाकआउट किया।

उच्च सदन में शून्यकाल में तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने दो नोटिस दिए हैं। पहले नोटिस में मांग की गई है कि नोटबंदी की वजह से हुई समस्याओं के चलते 120 से अधिक लोगों की जान गई है जिनके सम्मान में एक मिनट का मौन रखा जाए।

दूसरा नोटिस लोकसभा में हमारे नेता सुदीप बंदोपाध्याय को कथित ‘‘गैरकानूनी तरीके से’’ गिरफ्तार किए जाने के संबंध में है। भाषा की खबर के अनुसार, डेरेक ने कहा कि उनकी पार्टी न तो सदन में व्यवधान डालना चाहती है और न ही आसन के समक्ष आ कर दूसरे सदस्यों का समय खराब करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय को कथित ‘‘गैरकानूनी तरीके से’’ गिरफ्तार किए जाने के विरोध में ‘‘हम सदन से वाकआउट कर रहे हैं।’’ इसी मुद्दे पर कल भी तृणमूल सदस्यों ने राज्यसभा से वाकआउट किया था।

इससे पूर्व जब डेरेक ने अपनी बात रखी तब कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि डेरेक ने कल जिस व्यक्ति का नाम लिया था वह सदन का सदस्य नहीं हैं।

Previous articleFormer Chelsea legend Frank Lampard retires at 38, John Terry’s tribute will have Chelsea fans in tears
Next articleभारत के बाद अब इस देश में भी अपनाया गया RTI कानून