पंजाब में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता के पर गोली चलाकर किया गया हमला

0

पंजाब चुनाव में हिंसा की खबरें अब तेजी पकड़ने लगी है। पिछले दिनों कार में हुए विस्फोट के बाद अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर गोली चलाई गई अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ता रूबी बराड़ पर हमला किया गया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पंजाब के रामपुरा में रूबी बराड़ पर गोली चलाकर फायर किया गया है।

घायल कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इस घटना की निंदा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब डीजीपी को संज्ञान दिलाया। जबकि इससे पूर्व उन्होंने पंजाब चुनाव में हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को कहा कि वह पंजाब आकर देखें कि यहां क्या किया जा रहा है और पुलिस क्या कर रही है।

Previous articleTMC MPs walk out of RS to protest “illegal” arrest of MPs
Next articleAAP functionary shot at in Punjab, Kejriwal asks ‘what’s EC, police doing?’