जो लोग छतों पर चढ़कर आजादी के नारे लगाते हैं, वे दूसरों की आजादी छीन रहे हैं: जावेद अख्तर

0

जावेद अख्तर का आज जन्मदिन हैं। वह आज 72 साल के हो जाएंगे। भारतीय फिल्म उद्योग में जावेद अख्तर का एक खास जगह है। 70 के दशक की सदाबहार जोड़ी सलीम-जावेद के जावेद न सिर्फ बेहतरीन गीतकार और शायर है बल्कि सोशल एक्टिविस्ट के तौर पर भी जाने जाते है।

जावेद अख्तर के पिता जां निसार अख्तर भी एक जानेमाने उर्दू शायर और गीतकार थे। हालांकि जावेद अख्तर के साथ उनकी पटरी नहीं बैठी। इसलिए जावेद ने फिल्म जगत में जगह बनाने के लिए अपने पिता के नाम का सहारा नहीं लिया। जावेद अख्तर को जादू के नाम से भी जाना जाता है।

जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी भी पटकथा लेखक थीं। हनी ईरानी का जन्मदिन भी 17 जनवरी को ही है। दोनों ने 1972 में शादी की। उस समय ईरानी की उम्र करीब 17 साल थी। अख्तर और ईरानी के दो बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर।

हनी इरानी से तलाक लेने के बाद शबाना आजमी से शादी कर ली। वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गई। इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिए संवाद लिखने का काम जारी रखा।

ताजा मामले में जावेद अख्तर जायरा वसीम के समर्थन में आगे आए है और विरोधियों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, जो लोग छतों पर चढ़कर आजादी के नारे लगाते हैं, वे दूसरों की आजादी छीन रहे हैं। जायरा वसीम को ऐसे लोगों की वजह से माफी मांगनी पड़ती है। उसकी सफलता का विरोध करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

Previous articleमोदी सरकार के लिए आदि गोदरेज ने कहा, आप कारोबार में दखलअंदाज़ी नहीं कर सकते हैं
Next articleपंजाब बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा