पंजाब में अकाली कार्यकर्ताओं की कथित फायरिंग में 3 आप कार्यकर्ता घायल

0

पंजाब के बठिंडा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है। इसमें 3 ‘आप’ कार्यकर्ता घायल हो गए है।

कथित तौर पर कहा गया है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की, जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए। अभी तक इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया जा चुका है।

खबर है कि अकाली कार्यकर्ताओं ने धमकियां दीं थी कि वह गांव में किसी भी दूसरी पार्टी के पोस्टर नहीं लगने देंगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके अलावा रैली के आयोजन को न किए जाने की धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद फायरिंग में तीन आप कार्यकर्ता घायल हो गए।

आपको बता दे कि पंजाब में 4 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।

Previous articleभ्रष्टाचार के मामले में ऑस्ट्रेलियाई टेनिस खिलाड़ी निक लिंडल पर सात साल का प्रतिबंध
Next articleControversial Swami Om makes more outrageous claims on Salman Khan