प्रधानमंत्री निवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे तृणमूल सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया 

0

लोकसभा में अपने नेता सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी का प्रधानमंत्री निवास के बाहर विरोध कर रहे तृणमूल कांग्रेस के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Photo courtesy: news 18

उन्होंने तुग़लक़ मार्ग थाने ले जाया गया है। कल तृणमूल कांग्रेस के लोक सभा में नेता सुदीप बंदोपाध्याय को सीबीआई ने रोज वैली घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर नोटबंदी के बाद बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो साझा की है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के नदिया जिले के कृष्णनगर से सांसद तापस पॉल को पहले ही गिरफ्तार किया चुका है।

Previous articleElection Commission to soon decide on ‘cycle’ symbol based on precedents, principles
Next articleSP MLA bodyguard’s account credited with almost Rs 100 crore