बुकर प्राइज विजेता जाॅन बर्जर का 90 वर्ष की आयु में निधन

0

बुकर प्राइज विजेता लेखक जाॅन बर्जर का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह इन दिनों पेरिस में रह रहे थे। जाॅन बर्जर एक दूरदर्शी लेखक और महान उपन्यासकार थे। कला के प्रति उनका दृष्किोण बेहद सूक्ष्म था जो उनके साहित्य में भी देखा जाता था। कला और साहित्य जगत के कई बड़े नामों ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

उनका जन्म 5 नवम्बर 1926 को हुआ था। वे एक पेंटर, आलोचक और कवि के रूप में जाने जाते थे। उनके उपन्यास ‘जी’ (G.) को 1972 में बुकर सम्मान से नवाज़ा गया था। जाॅन अंग्रेजी भाषा के लेखक थे।

उनके निबन्धों के आलोचनात्मक संकलन ‘वे आॅफ सीइंग’ को बहुत सराहा गया है। बीबीसी ने इस पर एक श्रंृखला भी प्रकाशित की थी। जाॅन बर्जर पिछले 50 वर्षो से फ्रांस में ही रह रहे थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

Previous articleदाउद इब्राहिम का मजाक बनाने के लिए फिल्म के निर्माता को मिली छोटा शकील की धमकी
Next articleशिवसेना ने पीएम मोदी के संबोधन की उड़ाई खिल्ली