मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सुंदरलाल पटवा 92 वर्ष के थे। सुंदरलाल पटवा दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके थे। लेकिन कभी भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुंदर लाल पटवा का हार्ट अटैक के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक सोते वक्त उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, अंतिम संस्कार नीमच जिले में उनके पैतृक गांव कुकडेश्वर में 29 दिसंबर को दोपहर 2 बजे होगा। सुंदर लाल पटवा जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और भाजपा की सरकार में 1990 में दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
Former Madhya Pradesh CM Sunder Lal Patwa passes away at 92 after suffering a heart attack
— ANI (@ANI) December 28, 2016
सुंदर लाल पटवा का जन्म 11 नवंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जन संघ से की थी, जो 1977 में जानता पार्टी के साथ जुड़ गई थी।
हालांकि इसके बाद जन संघ की हिंदुत्व विचारधारा में विश्वास रखने वाले सदस्यों ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत की। वह 1977 में हुए छिंदवाड़ा के उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गए थे।