करीना कपूर और सैफ अली खान ने मंगलवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटे तैमूर का स्वागत किया। पहले खबरे थी कि करीना मीडिया की नज़रो से दूर लंदन में बच्चे को जन्म देंगी लेकिन इसके बिल्कुल अलग करीना ने भारत में ही बच्चे को जन्म दिया।
Photo courtesy: india todayलेकिन इसमें एक दिलचस्प बात ये है कि जिस डॉक्टर ने करीना के बेटे तैमूर की डिलिवरी करवाई है। उसी डॉक्टर ने करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की भी डिलिवरी करवाई थी। डॉक्टर रुस्तम पी.सोनावाला ने ही कपूर खानदान के इन सितारों को डिलिवरी करवाई थी। आपको बता दें सैफ अली खान भी इसी अस्पताल में पैदा हुए थे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, कपूर खानदान बच्चे के जन्म पर बेहद खुश है। और उम्मीद है कि क्रिसमस से पहले बच्चे का घर पर स्वागत किया जाएगा। हालांकि करीना और सैफ द्वारा बच्चे का नाम तैमूर रखने के कारण सोशल मीडिया यूर्जस ने इस नाम को विवादो में कर दिया है। और तैमूर नाम रखने पर कड़ी आपत्ति जताई है।