आलिया भट्ट भले ही जनरल नॉलेज में थोड़ी कमजोर जरूर हो लेकिन वो ‘अनाड़ी’ नहीं है। वो अच्छी तरह जानती है कि अपने प्रोफेशनल करियर में आगे कैसे बढ़ना है। आलिया भट्ट को भले ही भारत के राष्ट्रपति का नाम पता हो या ना हो लेकिन वो बॉक्स ऑफिस पर अपनी नजर रखती है।
बरखा दत्त के शो ‘आॅफ द कफ’ के दौरान अलिया ने खुद पर बन रहे जोक्स के बारें में खुलकर बातें की। जब उनसे कहा गया कि आप पर काफी जोक्स बनते है तब आलिया ने बताया कि वह इन चुटकलों को सुनकर खफा नहीं हैं बल्कि इससे उन्हें खुशी होती है। इस दौरान आलिया ने जोक्स सुनाकर सबका मनोरजंन किया व खुद पर बने अपने सबसे पसन्दीदा चुटकुले को भी बरखा दत्त के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि तिरंगा वाला जोक्स उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।
आलिया भट्ट स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय झंडा खरीदने गयी। झंडा देखकर आलिया दुकानदार से कुछ बोली जिसे सुनकर दुकानदार बेहोश हो गया।
.
पता है आलिया ने दुकानदार से क्या कहा था, आलिया दुकानदार से बोली- इसमें कुछ और रंग दिखाओ।
आपको बता दे कि कुछ समय पूर्व आलिया भट्ट करन जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करन’ में आयी थीं और वहां उन्होंने जरनल नॉलेज पर बेस्ड कुछ सवालों के बड़े बेतुके जवाब दिए थे। जिसके बाद वह सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जोक्स का निशाना बन गयीं थी। हालाकि आलिया इन जोक्स का बुरा नहीं मानतीं बल्कि उन्हें ये काफी फनी और इंट्रस्टिंग लगता है। उन्होंने कहा, ‘मेरे ख्याल में यह बहुत मजाकिया है. मैं बेवकूफ हूं इसलिए ट्वीटर और फेसबुक पर मेरे ऊपर चुटकले चल रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आलिया के कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स जो काफी वायरल हुए।
टीचर (आलिया से): आलिया, बताओ 3*4 कितना हुआ?
आलिया: यह तो बहुत ईज़ी है! 12 हुआ।
टीचर: और 4*3?
आलिया: सिंपल, 21 हुआ।
वन्दे मातरम किसने लिखा है?
आलिया : ए आर रहमान ने
आलिया (सीए से) क्या मैं अपने काफी कैफे डे के 80 फीसदी खर्च को
आयकर के “80 सीसीडी’ सेक्शन के तहत क्लैम कर सकती हूं?
सीए ने अपने सिर के बाल नोंचे और अपना सर्टिफिकेट सरेंडर कर दिया।
तो आलिया ये बताइये की मोदी जी का पूरा नाम क्या है?
आलिया- अबकी बार
महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और विजय मालिया का बेटा सिद्धार्थ मालिया दोनो शादी करते हैं तो; आलिया भट्ट- “आलिया मालिया” हो जाएगी और इनका बच्चा होगा “धमालिया” और बच्चे का दादा है “दिवालिया”।
न्यू विम बार में १०० निम्बू की शक्ति है,
डाल दे दो बूंद।
रजनीकांत V/s आलिया
प्रतियोगिता में दोनों से एक सवाल किया गया।
8 का आधा क्या होता है?
रजनीकांत : 4
आलिया : डिपेंड करता है…
अगर होरीजोंटली हाफ करो तो 0 और वर्टिकली हाफ करो तो 3 होगा।
रेफरी : 1, 2, 3, दौड़ो.
आलिया भट्ट को छोड़कर सभी दौड़े।
रेफरी ने अलिया से पूछा : तुम क्यों नहीं दौड़ी?
आलिया ने कहा : मेरा नंबर 4 है.
आलिया भट्ट ने पूछा : अब हमें क्या करना चाहिए ?
वरुण धवन : 50 : 50 बाँट लेते हैं.
आलिया : बाकि बचे हुए 900 का क्या करेंगे?