हम आज भी पाकिस्तान को अलग नहीं मानते इसलिए उनके उपर गोली चलाना नहीं चाहते- राजनाथ सिंह

0

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदी दिवस कार्यक्रम में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, कि पाकिस्तान को ये समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता ये कायरो का हथियार होता है।

पाकिस्तान चाहता है कि वो आतंकवाद का सहारा लेकर जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग कर दे लेकिन उसे ये मुग़ालता नहीं पालना चाहिए।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि भले ही पाक ने भारत पर 4-4 बार हमला किया हो लेकिन यहां के जवानों ने उनके दांत खट्टे कर दिए हैं। करगिल युद्ध में भी पाक को शिक़स्त खानी पड़ी थी। अब वह समझ चुका है कि वह भारत को सीधे परास्त नहीं कर सकता।

अपनी बात पूरी करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘करगिल युद्ध के बाद भी अटलजी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। लेकिन पाक ने उसके बदले क्या दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन। कभी पाकिस्तान भी हमारे परिवार का अंग रहा है आज भी हम उसे अलग नहीं मानते उनके उपर हम गोली चलाना नही चाहते’

Previous article470 people died of shock over Jaya’s demise: AIADMK
Next articleएटीएम तो सुना था ये पेटीएम क्या चीज़ है?