ममता बनर्जी ‘इमरजेंसी फ्लाइट लैंडिंग’ विवाद में छह पायलेट्स सस्पेंड

0

सिविल एविऐशन के डायरेक्टर जनरल ने मंगलवार को ममता बनर्जी ‘इमरजेंसी फ्लाइट लैंडिंग’ विवाद में छह पायलेट्स को सस्पेंड कर दिया।

पिछले दिनों कोलकाता स्थित एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर बुधवार रात निजी एयरलाइन कंपनी का एक विमान आधे घंटे से अधिक समय तक शहर के आसमान में चक्कर लगाता रहा जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवार थीं। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोप लगाया कि यह पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को मारने का एक षड्यंत्र था।

जनसत्ता की खबर के अनुसार, सिविल एविऐशन के डायरेक्टर जनरल ने मंगलवार (6 दिसंबर) को छह पायलेट्स को सस्पेंड कर दिया। इनमें इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया के दो-दो पायलेट शामिल हैं। ये छह उन तीन प्लेन के पायलेट थे जिनपर लैंडिंग के दौरान कम तेल होने के बावजूद प्लेन को उड़ाते रहने का आरोप लगा।

इस मामले में एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा था कि विमान ने पटना से निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शाम सात बजकर 35 निनट पर उड़ान भरी और यहां तकनीकी कारणों से आसमान में आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाने के बाद रात नौ बजे से कुछ समय पहले उतर गया था। अधिकारियों ने कहा था कि किसी भी हवाईअड्डे पर ऐसी घटना कोई नई बात नहीं है।

Previous articleEverything said by celebs shouldn’t be over-analysed: Karan Johar
Next articleनोटबंदी के खिलाफ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल