चक दे इंडिया की प्रीति सब्बरवाल को डेट कर रहे हैं क्रिकेटर ज़हीर ख़ान

0

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और हेजल कीच 2 दिसंबर को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। गोवा में दोनों के तमाम करीबी नज़र आए। इस पार्टी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ में शामिल होने पर दोनों मीडिया की सुर्खियों में बने रहे लेकिन एक कपल ऐसा भी था जो शादी में ट्रेंड कर रहा था।

शाहरूख खान की फिल्म चक दे इंडिया को भले ही सालों हो गए हो लेकिन फिल्म के एक एक किरदार आपको याद तो होंगे चक दे इंडिया में प्रीति सब्बरवाल का किरदार निभाने वाली सागारिका घाटगे उन्हे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब दोबारा सुर्खियों में है वजह है क्रिकेटर ज़हीर ख़ान।

क्रिकेटर ज़हीर खान और चक दे गर्ल प्रीति सब्बरवाल यानि सागारिका हैगड़े दोनो रिलेशनशिप में हैं। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में दोनों साथ नजर आएं। करीबी लोगों ने बताया कि दोनों को हाथों में हाथ लिए चलते हुए देखा गया।

स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार  दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने अपना रिश्ता सार्वजनिक किया है।

इस कपल ने क्रिकेटर ने युवराज को बधाई देते हुए जहीर खान के साथ इंस्‍टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है।

सागरिका क्रिकेटर-एक्टर अंगद बेदी की करीबी दोस्त है। उन्होंने ही घाटगे का जहीर खान से परिचय कराया था। दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले हुई थी। ज़हीर ख़ान इससे पहले ईशा शरवानी को डेट कर चुके हैं। हालांकि वो रिलेशनशिप सफल नहीं रहा और दोनों की राहें अलग हो गईं।

 

 

 

Previous articleजयललिता के ‘अम्मा ब्रांड’ को मुफ्त और जनलुभावन योजनाओ ने मशहूर किया
Next articleRajinikanth, Amitabh Bachchan and Shah Rukh Khan mourn Jayalalithaa’s demise