कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, 18 फ्लाइट-50 ट्रेनें लेट

0

दिल्ली और के आसपास के इलाकों में घने कोहरे ने दिसम्बर की शुरूआत से पहले ही दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही चारों तरफ कोहरे की घनी चादर दिल्ली के वातावरण में दिखाई दी। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया है। आज सुबह से ही उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

Photo: ANI

घने कोहरे की वजह से सड़कों पर थोड़े पास का दिखाई देने में परेशानी होनी लगी जिसके कारण दौड़ती गाड़ियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा और गाड़ियों की रफ्तार मंदी कर अपने दफ्तरों को पहुंचे दिल्ली के लोग। कोहरे के चलते अभी तक  18 फ्लाइट और 50 ट्रेनें लेट हो चुकी हैं।

दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के इलाकों में तापमान मेें कमी के साथ काफी विजिबिलिटी चारों तरफ देखी गई।

आज सुबह दिल्ली में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान औसत से चार डिग्री ऊपर 29.2 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया था। राजधानी दिल्ली-नोएडा और दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे पर धुंध की वजह से यातायात काफी धीमा रहा।

दिल्ली उतरने वाली कई उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई और दिल्ली से रवाना होने वाली आधा दर्जन से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं। कोहरा घना होने के कारण कई ट्रेनें भी समय से देरी से चल रही है। बताया गया कि अगले एक दो दिन ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।

Previous articleDelhi wrapped in dense fog, disrupts flight, train services
Next articleभाजपा के ख़िलाफ़ आर्टिकल लिखने पर पत्रकार को कोर्ट ने दी 6 महीने की सजा