पंजाब चुनाव पर केजरीवाल का बड़ा ऐलान कहा, भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान अगले साल पंजाब में होने वाले असेंबली चुनाव में अकाली दल के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ के चुनाव लड़ेंगे।

पंजाब में इस समय अकाली दल और भाजपा की सरकार है, यहां 2017 में असेंबली चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी ने भी यहां चुनाव जीतने की दावेदारी पेश कर दी है।

2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में बड़ी कामयाबी हासिल हुई थी। पार्टी के चार नेता चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे जिनमें भगवंत मान भी शामिल थे।

केजरीवाल 20 नवंबर से 30 नवंबर के बीच 10 दिनों में पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे। वह अपनी रैली की शुरुआत सुखबीर सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र जलालाबाद से करेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इसे आम आदमी पार्टी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। जलालाबाद अकाली दाल का गढ़ रहा है। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इसे क्षेत्र से चुनाव लड़ते है।

आप संसद भगवंत मान पर इस समय संसद में जाने की मनाही है। उनके खिलाफ संसद परिसर में वीडियो शूट करने के मामले में संसदीय कमेटी की जांच चल रही है।

Previous articlePM attacks Mamata over demonetisation
Next article‘Insensitive’ Modi government hands out Rs 5,000 compensation to train accident victims in banned currency