शादी के जश्न में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 3 घायल

0

हरियाणा के करनाल में एक सगाई समारोह के दौरान लोगों की खुशी अचानक ही मातम में बदल गई। दरअसल, इस समारोह में शिरकत करने आई अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ 50 वर्षीय महिला सुमन की मौत हो गई।

हादसे के बाद साध्वी देवा ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गई। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर व उनके गनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई स्थानों पर रेड मारी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कौन है साध्वी देवा ठाकुर: 

हत्या की आरोपी 26 साल की देवा ठाकुर करनाल में ही अपना आश्रम चलाती है। सोशल मीडिया पर साध्वी देवा की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें वो बंदूकों के साथ नजर आ रही है। यही नहीं उसे सोने के गहनों और लक्जरी गाड़ियों का भी शौक है।

खबरों के मुताबिक इससे पहले वो कई बार अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं लेकिन अब हत्या के आरोप में फंसने के बाद वो अपने साथियों के साथ फरार है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में साध्वी देवा ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुस्लिम और ईसाईयों की जनसंख्या देश में लगातार बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। इसके लिए जरूरी है कि मुसलमानों और ईसाईयों की जबरन नसबंदी कराई जाए। जिससे उनकी जनसंख्या नहीं बढ़ सके।

Previous articleRSS मानहानि केस में राहुल गांधी को भिवंडी कोर्ट से मिली जमानत, कहा- गांधीजी की सोच के लिए लड़ रहा हूं
Next articleYou thought Zee News was ‘brilliant’ with Rs 2,000 chip scoop, watch Aaj Tak journalists here