एक बार फिर विवादों में आईं राधे मां, अब पूजा के तरीके से मचा बवाल, देखिए वीडियो

0

राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार वह जूते पहनने, पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट आने को लेकर विवादों में फंस गई।

दरअसल एक शख्स ने राधे मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने जूते पहनकर हर की पौड़ी में पूजा की। यह शिकायत एक वकील ने की है।

इससे पहले राधे मां के जूते पहनकर गंगा पूजन करने से नाराज हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित जी के मुताबिक उन्होंने हर की पौड़ी पर जूते पहने कर गंगा पूजा की और वहां अश्लील नृत्य किया।

https://www.youtube.com/watch?v=rZLXef_tbfQ

खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पहले भी विवादों में घिर चुकी हैं। राधे मां के ही बेहद करीबी रहे कारोबारी मनमोहन गुप्ता ने ही हाल ही में उनके खिलाफ मुंबई के बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।इसके अलावा ‘एमएम मिठाईवाला’ के मालिक मनमोहन गुप्ता ने राधे मां पर बेटे को भड़काकर बंगला हड़पने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया था।

Previous articleNotice to Markandey Katju on petition against his comments on beef
Next articleIt’s start of ‘acche din’ for Indian boxing: BFI chief