अमृतसर पहुंचे केजरीवाल का विरोध, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंड़े

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचे। लेकिन जैसे ही केजरीवाल एयरपोर्ट पहुंचे उन्हें कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केजरीवाल की सरकार महिलाओं का शोषण करती है। इसलिए उन्हें पंजाब में नहीं आने देंगे। कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे भी लगाएं।

इस दौरान कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए।  कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में केवल पंजाबी ही राज कर सकता है। बता दें, इससे पूर्व भी कांग्रेस पंजाब में केजरीवाल के दौरे का विरोध करती रही है।

महिला कांग्रेस प्रधान ममता दत्ता की पुलिस की जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए। केजरीवाल हालांकि अमृतसर से जालंधर के लिए रवाना हो चुके थे, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर जमी थीं।

Previous articleUP govt’s babus swing in action to ensure food park for Ramdev before assembly polls
Next articleक्या बच्चन परिवार ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बहू ऐश्वर्या के रोमांटिक रोल से खुश नहीं हैं ?