AAP नेता आशुतोष के खिलाफ दिल्ली युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

0

दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और देश के अन्य नेताओं के संबंध में आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष के विवादित बयान के खिलाफ मंगलवार को आप कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

भाषा की खबर के अनुसार, दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि यह प्रदर्शन राष्ट्रपिता, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, सामाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया सहित अन्य नेताओं के खिलाफ आशुतोष की ‘बेतुकी और अनुचित’ टिप्पणी के खिलाफ किया गया।

युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने आप और उसके प्रवक्ता आशुतोष के खिलाफ नारेबाजी की और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय से इसी मार्ग पर स्थित आप कार्यालय तक मार्च निकाला।

Previous articleआम आदमी पार्टी का कैबिनेट मंत्री विजय गोयल पर आरोप, विजय ने MCD से 25 करोड़ का टैक्स माफ कराया
Next articleKerala: Crude bomb hurled at BJP office in Thiruvananthapuram