कपिल शर्मा शो का स्क्रिप्ट राइटर गिरफ्तार, हत्या के मामले में 7 साल से था फरार

0

एक सनसनीखेज घटना में उत्तर प्रदेश पुलिस स्पेशल टास्क फाॅर्स को गुरुवार के दिन उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब एसटीएफ के अफसरों ने कपिल शर्मा शो के स्क्रिप्ट राइटर अभिषेक को सात साल पुरानी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

अभिषेक सिंह को गुरुवार को अंधेरी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चार दिन की ट्रांजिट रिमांड पर यूपी एसटीएफ को सौंप दिया।

Photo: Dainik Bhaskar

अभिषेक पर तीस हज़ार रूपये का इनाम भी बताया जाता है।

जनसत्ता की एक खबर के अनुसार, यह घटना 2009 की है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव मेहजान में अभिषेक के दादा विभूति नारायण सिंह का गांव के प्रधान भूरे सिंह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते भूरे सिंह के परिवार वाले ग्राम प्रधान के घर उसे मारने पहुंच थे। इस हमले में ग्राम प्रधान बच गया था। लेकिन रामनरेश शर्मा और रामेश्वर राम नाम के दो लोगों की हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया, ‘हमने अभिषेक सिंह उर्फ केरा सिंह के चाचा को मनोज उर्फ पतरु को तब गिरफ्तार किया था। लेकिन अभिषेक सिंह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। उस पर 30 हजार रुपए का इनाम भी है।’

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों पहले खबर मिली थी कि अभिषेक मुंबई के वर्सोवा में रोहित सिंह के नाम से रह रहा है। इसके बाद यूपी एसटीएफ के पुलिसकर्मी पंकज सिंह, चंद्रप्रकाश और वरनाम सिंह उसे पकड़ने मुंबई आए। पूछताछ में पता चला कि उसने दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली। इसके बाद एमबीए किया। उसकी पत्नी बैंकॉक में एक मल्टिनेशनल कंपनी में काम करती है। अभिषेक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए केरा सिंह, रोहित सिंह, बलिंजर सिंह नाम रखे और बार-बार पहचान बदलता गया।

 

Previous articleShocking! Dalit girl raped in UP, video posted online
Next articleAkshay confident about success of ‘Rustom’