आम आदमी पार्टी ने वृहस्पतिवार को अगले साल होने वाले पंजाब असेम्बली चुनाव केलिए 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एच एस फूलका दखा से चुनाव लड़ेंगे।
गौर हो कि फुलका आप के टिकट पर 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हेंक हार का सामना करना पड़ा था। फुलका पार्टी के कानूनी मामले भी देखते हैं।
आम आदमी पार्टी पंजाब में भी दिल्लीर जैसा करिश्मा दोहराने की उम्मीद कर रही है।
वहीं, शेरगिल भी आनंदपुर साहिब से लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे, मगर उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा विवादों में रहे भगवंत मान को पार्टी ने पंजाब के लिए आप कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्ति किया है।
ये है उम्मीदवारों की लीस्ट
- अहबाब सिंह ग्रेवाल (लुधियाना पश्चिम)
- सज्जन सिंह चीमा (सुल्तांनपुर लोधी)
- इंदरबीर सिंह निज्जडर (अमृतसर दक्षिण)
- मोहन सिंह फलियांवाला (फिरोजपुर ग्रामीण)
- समरवीर सिंह सिद्धू (फजीलका)
- राजप्रीत सिंह रंधावा (अंजनाला)
- जगदीप सिंह बरार (श्री मुक्तिसर साहिब)
- गुरदीत सिंह सेखों (फरीदकोट)
- ब्रिगेडियर राजकुमार (बालाचौर)
- गुरविंदर सिंह शमपुरा (फतेहगढ़ चूडि़यां)
- गुरप्रीत सिंह लपरान (पायल)
- रुपिंदर कौर (बठिंडा)
- जसवीर सिंह सेखों (धुरी)
- अमरजीत सिंह (रूप नगर)
- संतोष सिंह सालाना (बस्सी पठाना)
- एचएस फुलका (दखा)
- कुलतार सिंह संधवा (कोठापुरा)
- हरजोत सिंह बेंस (सहनेवाल)
- हिम्मात सिंह शेरगिल (मोहाली)
(Inputs from Cobrapost)