दिल्ली में सम्पूर्ण जंगलराज है, केजरीवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग पर हमला

0

दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा की राजधानी दिल्ली में ‘सम्पूर्ण जंगलराज’ कायम हो चूका है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग पर राष्ट्रीय राजधानी में क़ानून व्यवस्था को ठीक करने में विफलता का आरोप लगाया।

केजरीवाल का सम्पूर्ण जंगलराज का बयान दिल्ली में एक शिशु के साथ बलात्कार के मामले के बाद आया।

भाषा के अनुसार, उत्तर-पूर्व दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में कल 50 वर्षीय एक महिला और उसकी दो बेटियों की हत्या के मामले का संदर्भ देते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री और उप राज्यपाल से अपराध पर नियंत्रण के लिए कुछ करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, “देखिये, दिल्ली में क्या हो रहा है।”

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “दिल्ली में संपूर्ण जंगलराज है। उपराज्यपाल, मोदी जी कानून व्यवस्था संभालने में विफल रहे। उन्होंने खराब होती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए क्या किया है। यह मोदी राज के दो साल हैं।”

आप सरकार मांग करती रही है कि दिल्ली पुलिस पर नियंत्रण, दिल्ली सरकार को सौंपा जाय। मौजूदा व्यवस्था के तहत दिल्ली पुलिस सीधे केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है।

दिल्ली पुलिस केंद्र की भजपा सरकार को रिपोर्ट करती है, इस लिए केजरीवाल सरकार पुलिस को चुनी हुई दिल्ली की आप सरकार के अधीन करने की मांग करती रही है।

लेकिन केजरीवाल पर आरोप है कि वो फरवरी 2015 में दिल्ली में ऐतिहासिक जीत हासिल करने से पहले दिल्ली में बिगडती क़ानून व्यवस्था केलिए अक्सर उस समय की शीला दीक्षित सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया करते थे।

 

Previous articleNIA did not oppose terror accused Sadhvi Pragya’s bail plea, left it to court’s discretion
Next articleDelhi court dismisses criminal complaint against Shah Rukh Khan, Salman Khan