एबीवीपी के नेता पर दर्ज़ हुआ महिला उत्पीड़न का केस

0

भाजपा के छात्र दल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता सतेंदर अवाना जिसने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन(डूसू) का चुनाव जीता था पर महिला उत्पीड़न के आरोप में नॉएडा पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ किया है।

नोएडा पुलिस ने नौ लोगो के खिलाफ केस दर्ज़ किया है जिसमें सतेंदर अवाना भी एक है।

केस अवाना परिवार में से किसी महिला ने ही दर्ज़ कराई है।

पुलिस के मुताबिक महिला की शादी मई 2015 में मोहित अवाना से हुई थी और शादी के बाद महिला को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला के परिवार से एक जगुआर कार और 10 लाख रूपये मांगे गए थे।

महिला ने अपने ससुराल के नौ लोगों पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसमें देवर सतेंदर अवाना का नाम शामिल है।

महिला ने बयान में कहा है कि 12 मार्च को उसके साथ ससुराल वालों ने  हाथापाई की और उसका गला दबाने की कोशिश की थी।

सतेंदर अवाना का नाम सुर्खी में तब आया था जब उसने जेएनयू विवाद टिप्पणी करते हुए यह कहा था कि जेएनयू जैसी यूनिवर्सिटी में घुस कर देशद्रोहियों को गोली मार देनी चाहिए।

Previous articleकेंद्र सरकार ने लगायी 344 दवाइयों पर प्रतिबन्ध, Corex का नाम भी है शामिल
Next articleLegal notice against Shahid Afridi after his comments on being loved in India