पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले शिअद व कांग्रेस के पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

0

पंजाब में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विस्तार अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसु और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने भाजपा का दामन थाम लिया।

पंजाब विधानसभा चुनाव

केंद्रीय मंत्री व पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राज्य के प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। नकई पंजाब अकाली दल के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के प्रमुख संसदीय सचिव रह चुके हैं। वह दो बार मानसा से विधायक भी रहे हैं।

शेखावत ने इस अवसर पर पंजाब की सत्ताधारी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पंजाब के स्मरण पहले खुशहाली के तौर पर होता था, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में सबसे ज्यादा योगदान होता था उसे आज ड्रग, रेत व शराब माफियाओं व आर्थिक बदहाली के लिए जाना जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘इन नेताओं के आने से भाजपा की ताकत निश्चित तौर पर बढ़ेगी। नया पंजाब बनाने का हमारा लक्ष्य है और इसमें इन नेताओं का आना सहायक होगा।’’

बलूनी ने कहा कि पंजाब के राजनीतिक कार्यकर्ता लगातार भाजपा में रूचि ले रहे हैं और सदस्यता भी ग्रहण कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वहां हवा किस ओर बह रही है।

पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में चुनाव होने हैं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी चुनाव होंगे। भाजपा ने सोमवार को ऐलान किया था कि वह कांग्रेस के पूर्व नेता अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। (इंपुट: भाषा के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleझारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला- बाइक और स्कूटर सवारों के लिए एक लीटर पेट्रोल पर घटाए 25 रुपये; जानें कब से और किसे मिलेगी ये सौगात
Next articleSouth Africa need 305 runs to win first Test as Virat Kohli finishes second year without century; Mohammed Shami strikes in first over