मध्य प्रदेश के धार जिले में 35 वर्षीय महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, निजी अंगों में आई गंभीर चोटें; तीन दिन बाद भी गिरफ्त से दूर अपराधी

0

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती हो, लेकिन हकीकत इससे काफी दूर है। जिसका ताजा मामला एक बार फिर से देखने को मिला है। धार जिले में एक 35 वर्षीय महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसके साथ बर्बरता की गई। इस भयानक घटना को दो दिन से अधिक हो चुके हैं, पर अपराधी अभी भी फरार हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है जब महिला और उसका पति बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दंपति धार जिले के मनावर कस्बे में एक पुल पर पहुंचे, तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया और उन्हें रुकने के लिए मजबूर किया। उन्होंने दंपति को काबू में किया और महिला के पति को बांध दिया। जिसके बाद उसका बटुआ और महिला से उसके आभूषण छीन लिए। पुलिस ने कहा कि इसके बाद हमलावरों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। वे अपराध करने के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आगे कहा कि एक राहगीर ने जोड़े को मदद के लिए रोते हुए देखा और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। धार जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आई हैं। इस भयानक घटना को दो दिन से अधिक हो चुके हैं, पर अपराधी अभी भी फरार हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमों को तैनात किया है। आसपास के जिले में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleRanveer Singh’s 83 available on Netflix, other OTT platforms? Check out details here
Next articleपंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया, कांग्रेस और अकाली दल को भी भाजपा ने दिया झटका; 2 विधायक समेत कई नेताओं ने थामा भगवा पार्टी का दामन