फिर से पेश किया जाएंगा कृषि कानून?: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- ‘हम एक कदम पीछे हटे हैं, आगे फिर बढ़ेंगे’

0

केद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर के एक कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कह रहे है कि, देश भर में लाखों किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद पिछले महीने सरकार द्वारा वापस ले लिए गए तीन कृषि कानूनों को नया रूप दिया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान कहा कि ‘हमने तो एक ही कदम तो पीछे खींचा है, फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।’

File photo

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान विवादास्पद कानूनों को खत्म करने के लिए कुछ लोगों को दोषी ठहराया। कृषि मंत्री ने कहा, “हम कृषि संशोधन कानून लाए। लेकिन कुछ लोगों को ये कानून पसंद नहीं आए। ये आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा सुधार था। लेकिन सरकार बिल्कुल भी निराश नहीं है। हम एक कदम पीछे हटे हैं, हम फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि किसान भारत की रीढ़ हैं।”

बता दें कि, पिछले महीने 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव से ठीक तीन महीने पहले तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। हालांकि, अचानक सरकार के इस एलान के बाद विपक्ष ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। विपक्ष ने इस कदम को चुनाव में फायदा लेने के बताया।

दरअसल, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक साल तक किसानों ने दिल्ली के बार्डर्स पर कानूनों को निरस्त करने के लिए डेरा डाले रखा। किसानों ने ऐलान किया था कि वह तबतक नहीं जाएंगे जबतक कानून वापस नहीं होंगे।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleक्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद राजनीति मे एंट्री करेंगे हरभजन सिंह? कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के सवाल पर दिया ये जवाब
Next articleIndian Air Force orders inquiry after pilot killed in MiG-21 plane crash in Rajasthan