मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने सवर्ण महिलाओं को लेकर दिए गए अपने अभद्र टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। इससे पहले उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तलब किया। बिसाहूलाल सिंह के बयान पर शिवराज सिंह चौहान ने सख्त नाराजगी जताई और मंत्रियों को चेतावनी दी है।
बिसाहूलाल सिंह ने अपने बयान में कहा, “मैंने जीवन भर माताओं और बहनों का सम्मान किया है। मेरे एक वक्तव्य के कारण अगर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं, मुझे क्षमा कर दें।”
मैंने जीवन भर माताओं और बहनों का सम्मान किया है। मेरे एक वक्तव्य के कारण अगर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए मांफी मांगता हूं, मुझे क्षमा कर दें: अपने बयान पर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह pic.twitter.com/ThiuAty8Wd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2021
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, “मां, बहन, बेटी का सम्मान और उनका कल्याण BJP और मेरे लिए सर्वोपरि है। उनके कल्याण के लिए हम अनेकों योजनाएं चला रहे हैं। अभी मैंने सरकार के मंत्री बिसाहुलाल सिंह को बुलाया था, उन्होंने अपने वक्तव्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।”
सीएम ने अपने बयान में आगे कहा, “भावना कुछ भी हो संदेश गलत नहीं जाना चाहिए। मैंने चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी वक्तव्य नहीं आना चाहिए जिससे गलत संदेश जाए। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को भी मर्यादा का पालन करना पड़ेगा।”
भावना कुछ भी हो संदेश गलत नहीं जाना चाहिए। मैंने चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी वक्तव्य नहीं आना चाहिए जिससे गलत संदेश जाए। भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को भी मर्यादा का पालन करना पड़ेगा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान https://t.co/66dckmxqbx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2021
मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अनूपपुर की एक सभा में कहा था- ‘जितने बड़े-बड़े लोग हैं, वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। जब महिलाओं और पुरुषों का बराबर अधिकार है तो दोनों को बराबरी से काम भी करना चाहिए। सब अपने अधिकारों को पहचानों और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करो। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालों, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।’
#WATCH | Thakur-thakar (upper castes) keep their women confined to their homes & don't allow them to work in society. Women of Thakurs&other big people should be dragged out of their homes & made to work in society to ensure equality: MP Minister Bisahulal Singh in Anuppur(24.11) pic.twitter.com/46962n0Puj
— ANI (@ANI) November 25, 2021
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]