कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह “गहने लादकर निकलने” वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।”
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जोर देकर कहा, “इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।”
अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक समाचार की रिपोर्ट को भी लगाया, जिसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में हुई अपराध की घटनाओं की सूचना दी गई थी।
देश के गृहमंत्री जी "गहने लादकर निकलने" वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।
इसलिए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। pic.twitter.com/3ck3WUEKBH
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 13, 2021
गौरतलब है कि, अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है। उत्तर प्रदेश विधान सभा की 403 सीटों पर 2022 की शुरुआत में चुनाव होना है। (इंपुट: भाषा के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]