SSC Delhi Police Constable 2020 Result: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 15 दिसंबर को होगा जारी, अधिक जानकारी के लिए ssc.nic.in को करें फॉलों

0

SSC Delhi Police Constable 2020 Result: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के अंतिम परिणाम के तिथि की घोषणा कर दी है। परिणाम अब 15 दिसंबर, 2021 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस को पढ़ सकते हैं।

परिणाम पहले 31 अक्टूबर 2021 को घोषित होने वाला था, लेकिन किसी कारण अब इसे स्थगित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती परीक्षा 27 नवंबर से 16 दिसंबर 2020 तक आयोजित की गई थी।

अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार तब शारीरिक सहनशक्ति और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। अंतिम परिणाम अब प्रतीक्षित है जो 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

बता दें कि, एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 5846 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। इसमें पुरुष कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के लिए कुल 3902 और महिला उम्मीदवारों के लिए कुल 1934 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बता दें कि, लिखित परीक्षा का आयोजन 27 से 14 नवंबर के बीच किया गया था।

Previous article“इस विज्ञापन में प्रभु श्री राम कहां है?”: दिवाली पर अरविंद केजरीवाल के विज्ञापन पर भाजपा ने उठाए सवाल, लोग भी कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट
Next articleTrouble for Sameer Wankhede grows as Sam D’Souza confirms NCB witness Prabhakar Sail’s claims on extortion in Aryan Khan case; Nawab Malik stands vindicated?