हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ: कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट BJP से छीनी, तीनों विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने दर्ज की जीत

0

देशभर के कई राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा को करारी हार मिली है, जहां उसकी सरकार है। हिमाचल प्रदेश की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज कर ली है।

फाइल पोटो: सोशल मीडिया

मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोटों से हराया। इसी तरह अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी, जुब्बल-कोटखाई सीट पर रोहित ठाकुर और फतेहपुर सीट पर कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया ने जीत दर्ज की।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव के दौरान 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और सोमवार को वोटों की गिनती हुई। उपचुनाव से पहले मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट भाजपा के पास थी। वहीं, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं।

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीटों के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव को राज्‍य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Previous articleJSPL registers Rs. 2,584 crore consolidated net profit in Q2 against Rs. 897 crore last year; steel giant reduces net debt
Next articleपश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव: ममता बनर्जी का जलवा बरकरार, चारों विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने दर्ज की जीत; सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई