कबड्डी खेलते और डांस करते हुए आतंकी आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने भारतीय न्याय व्यवस्था पर उठाये सवाल

0

मालेगांव बम विस्फोट मामले में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया का सामना कर चुकीं इस मामले में अभियुक्त और मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिसमें वह कबड्डी खेलते और डांस करते हुए नज़र आ रही है। यह वीडियों सामने आने के बाद प्रज्ञा ठाकुर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं, लोग उन्हें ट्रोल करते हुए भारतीय न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे है। बता दें कि, बिमार होने का हवाला देते हुए प्रज्ञा ने अदालत में पेशी से कई बार छूट मांग चुकी है।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर

वहीं, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलने का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को ‘‘रावण’’ करार दिया और कहा कि संतों से टकराने वाले व्यक्ति का बुढ़ापा और अगला जन्म खराब हो जाता है। गौरतलब है कि, हाल में सोशल मीडिया पर प्रज्ञा का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह कबड्डी खेलते हुए दिख रही हैं। इससे पहले एक वीडियो में वह गरबा नृत्य करते दिखी थीं। वहीं, इससे पहले एक अन्य वीडियो में वह बास्केट बॉल खेलते हुए भी नज़र आ चुकी है।

यह वीडियो सामने आने के बाद प्रज्ञा ठाकुर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। उनके इस वीडियो पर सवाल खड़े इसलिए हो रहे हैं कि कोर्ट से झूठ बोलकर पेशी में छूट मांगने वाली प्रज्ञा ठाकुर कई जगह पर थिरकती हुईं नजर आ चुकी है। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के नेताओं ने प्रज्ञा ठाकुर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके कई चेहरे हैं, कभी वह व्हीलचेयर पर दिखाई देती हैं तो कभी गरबा और कबड्डी खेलती हैं।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास सहित कई विपक्षी नेताओं ने कहा कि ठाकुर को चिकित्सा आधार पर व्यक्तिगत रूप से सुनवाई के लिए उपस्थित होने से छूट दी गई है, लेकिन वीडियो में सांसद की तबीयत ठीक नजर आ रही है। श्रीनिवास ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘इनकी एनआईए अदालत में अगली पेशी कब है?’

एक अन्य यूजर ने लिखा, “प्रज्ञा ठाकुर जैसे नौटंकीबाज को तुरंत अंदर किया जाना चाहिए, आतंक के केस में शामिल ऐसे लोग जेल के बाहर नहीं रहने चाहिए। देश की अदालतों को दिखाई नहीं पड़ रहा है कि अगर ये बीमार होती तो कबड्डी खेलती?” एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आतंकवाद आरोपी प्रज्ञा ठाकुर, कोर्ट की तारीख आते ही व्हील चेयर पे बैठ जाती है।”

प्रज्ञा ठाकुर ने उनके कबड्डी खेलने का वीडियो बनाने वाले शख्स को बताया ‘रावण’

शुक्रवार रात को भोपाल के सिंधी समुदाय बहुल उप नगर संत नगर में दशहरा कार्यक्रम के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘‘परसों मैं आरती के लिए गई, वहां ग्राउंड में सामने खिलाड़ी थे। उन्होंने मुझे बुलाया, बोले दीदी एक बार आप राइड डाल दिजिए। मैं जब कबड्डी बोलने गई और वापस आई तो वो छोटा सा सीन वीडियो में डल गया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।’’

सांसद ने कहा, ‘‘यह आप लोगों के बीच का कोई रावण है, मेरा कोई बड़ा वाला दुश्मन है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उसके संस्कार बिगड़ गए हैं और जिसके संस्कार बिगड़ गए हैं, मैं कहती हूं, अब सुधर जाओ, नहीं तो बुढ़ापा और आने वाला जन्म भी बिगड़ जाएगा क्योंकि राष्ट्रभक्त, क्रांतिकारी और ऊपर से संत, इनसे जब भी कोई टकराया है, ना रावण बचा है, ना कंस बचा, न ही वर्तमान के अधर्मी, विधर्मी बचेंगे।’’ उन्होंने कहा कि उनकी तपस्या और ध्यान जनता के लिए है।

प्रज्ञा ठाकुर पर धमाके की साजिश रचने का आरोप है

बता दें कि, 51 वर्षीय भाजपा सांसद मालेगांव विस्फोट मामले में स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर बाहर हैं और उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति का हवाला देते हुए निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट मांगी थी। 2017 में जमानत मिलने से पहले वह लगभग नौ साल जेल में रही हैं। इन वर्षों के दौरान सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने यह दावा करते हुए कई अदालती सुनवाई में पेश नहीं हुई हैं कि वह गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।

ठाकुर वर्तमान में मुंबई की एक अदालत में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की कड़ी धाराओं के तहत मुकदमे का सामना कर रही हैं। वह 2008 के मालेगांव विस्फोटों के मामले में आरोपी हैं, इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी। प्रज्ञा ठाकुर को अक्सर विवादित टिप्पणियां भी करती हैं, जिनकी वजह से कई बार उनकी पार्टी को भी शर्मिंदा सामना करना पड़ा है।

Previous articleझारखंड: भुरकुंडा में कांग्रेस नेता की घर में घुसकर हत्या, हमले में पत्नी बुरी तरह जख्मी
Next articleपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को हुआ डेंगू, स्वास्थ में धीरे-धीरे हो रहा सुधार: एम्स