मुंबई में बलात्कार की शिकार महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, लोहे की रोड से प्राइवेट पार्ट पर किया गया था हमला

0

मुंबई के साकीनाका इलाके में रेप और यातना की शिकार हुई पीड़ित महिला ने शनिवार को अस्पताल में अलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, ज्यादा खून बहने की वजह से पीड़िता की मौत हुई है। आरोपी ने महिला से बलात्कार करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर लोहे की रेड से बेरहमी से हमला किया था। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने संबंधित पुलिस स्टेशन को आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी खुद इस मामले पर नजर है और पल-पल की अपडेट पुलिस वालों से ले रहा हूं। दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि साकीनाका की घटना मन को दुखी करने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

गौरतलब है कि, मुंबई में उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेड से बेरहमी से हमला किया गया था। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को कुछ वक्त बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिला के साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं।

Previous articleVIDEO: भारी बारिश से पानी-पानी हुई पूरी दिल्ली, कई इलाकों में जलजमाव; तालाब में तब्दील हुआ एयरपोर्ट
Next articleकेरल के लोकप्रिय टीवी अभिनेता रमेश वलियासला फांसी पर लटके पाए गए, पुलिस ने शुरू की जांच