हरियाणा के करनाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को मीटिंग में जाने से रोकने की कोशिश करने वाले किसानों पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई किसान खेतों में भाग गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने प्रदेश के कई जिलों में हाईवे और टोल प्लाजा जाम कर दिए हैं।
दरअसल, शनिवार को करनाल शहर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक थी। इस कारण करनाल पुलिस और प्रशासन ने शहर में एंट्री के सभी प्वॉइंट बंद कर रखे हैं। किसानों ने शहर में कूच करना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। इसके बाद किसानों ने भाजपा नेताओं को रोकने के लिए टोल नाके पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों को रोकते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज में कई किसानों के सिर फूटे और खून बहा। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कई किसान खेतों में भाग गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
The developing situation as farmers start gathering near Bastara toll plaza located on Delhi-Karnal highway (NH44). pic.twitter.com/Uu5TX1vujo
— Mohammad Ghazali (@ghazalimohammad) August 28, 2021
लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, रोहतक, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत प्रदेश के अन्य कई जिलों में हाईवे और टोल प्लाजा जाम कर दिए हैं। इससे, आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीरों में किसान बीच सड़क पर खटिया पर बैठे दिखाई दे रहे हैं जबकि उनके आसपास कुछ और किसान बैठे या खड़े नजर आ रहे हैं। किसानों के सड़क बंद करने की वजह से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कई रूट डायवर्ट किए।