भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबले में हार गई। ग्रेट ब्रिटेन ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत को 4-3 से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। भारतीय महिला टीम ओलिंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि पूरे मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाया।
एक दिन पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने मेडल मुकाबले में जर्मनी की मजबूत माने जाने वाली टीम को 5-4 से हराकर ओलिंपिक में 41 साल बाद कोई पदक जीता।