गुजरात के गांव में BJP नेता और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या

0

देश के साथ-साथ गुजरात में भी अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा आप इसी ख़बर से लगा सकते है। महिसागर जिले में पुलिस को गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यकारी सदस्य त्रिभुवनभाई पांचाल और उनकी पत्नी जशोदाबेन के शव मिले, जिनकी नुकीली हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई।

प्रतिकात्मक फोटो

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को त्रिभुवनभाई पांचाल और उनकी पत्नी के शव महिसागर जिले के लुनावाड़ा तालुका के पल्ला गांव में उनके घर से मिले। पुलिस ने कहा कि दोनों पर धारदार वस्तुओं से हमला किया गया और उनके सिर में भी चोटें आईं। पांचाल का शव बगीचे में मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव घर के अंदर मिला।

महिसागर के एसपी एन.वी. पटेल के मुताबिक, पांचल और उनकी पत्नी दोनों पर धारदार वस्तुओं से हमला किया गया था और उन्हें सिर में चोटें भी आई थीं। हत्याओं के पीछे का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। हमने उनके रिश्तेदारों को सूचित किया है जो कहीं और रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। हम हत्यारों को पकड़ने के लिए हमारी फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ले रहे हैं।

पांचाल भाजपा के कार्यकारी सदस्य होने के साथ-साथ पांचाल समाज के मुखिया भी थे। हत्या की खबर फैलते ही जिले के कई भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने जिला एसपी को जांच में तेजी लाने और हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश दिया है। जडेजा ने कहा, बुधवार की देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने पांचाल दंपति की हत्या कर दी। मैंने मामले के संबंध में स्थानीय एसपी को निर्देश दिया है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कहा है।

Previous article“You should be ashamed of yourself”: Woman shuts up Arnab Goswami, Republic TV founder demands respect during debate on 9-year-old Dalit girl’s rape and murder
Next articleटोक्यो ओलंपिक 2020: भारतीय महिला हॉकी टीम कांस्य पदक मुकाबले में हारीं, ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया