मणिपुर में कांग्रेस को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोंविंददास कोंथोजम BJP में हुए शामिल

0

मणिपुर में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, मणिपुर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोंविंददास कोंथोजम रविवार (1 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। बता दें कि, मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है।

गोंविंददास कोंथोजम

कांग्रेस पार्टी से 6 बार विधायक और पूर्व में मंत्री का पदभार भी संभाल चुके गोंविंददास कोंथोजम ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, भाजपा प्रवक्ता और मणिपुर प्रभारी संबित पात्रा और मणिपुर भाजपा की अध्यक्ष शारदा अधिकारीमायूम मौजूद रहे।

भाजपा में शामिल होने के बाद गोंविंददास कोंथोजम ने कहा कि, अगले साल मणिपुर में राज्य के चुनाव होने हैं, और मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा।

इस मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता एन बीरेन ने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर पूर्व की देखभाल की है और हाल ही में इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मणिपुर ने मोदी सरकार को मजबूत बनाने का वादा किया।

विष्णुपुर सीट से 6 बार के विधायक कोंथोजम को पिछले साल दिसंबर में ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कोंथोजम के साथ ही कांग्रेस के 8 अन्य विधायकों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है।

Previous articleमीणा समुदाय को अपशब्द कहने के आरोप में सुदर्शन न्यूज़ के मालिक सुरेश चव्हाणके के खिलाफ FIR दर्ज, यूजर्स ने की थी गिरफ्तारी की मांग
Next articleउन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने निजी सुरक्षा अधिकारियों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, अदालत पहुंची