VIDEO: टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं मीराबाई चानू का हुआ जोरदार स्वागत, लोगों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

0

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश वापस लौट चुकी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया है, इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए। इस पूरे वाक्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मीराबाई चानू

दिल्ली पहुंचने के बाद मीराबाई चानू ने समाचार एंजेसी ANI से बात करते हुए कहा कि, “मेरे लिए ये बहुत ही चुनौतीपूर्ण था, मेरा और सर(कोच) का ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना था। रियो ओलंपिक में मेरा मेडल चूक गया था, उस के बाद हमने पूरी मेहनत की। रियो ओलंपिक से मैंने बहुत कुछ सीखा।”

मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की शानदार शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन ही भारत की झोली में पदक आ गया था। 24 जुलाई को वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू (49 किग्रा) ने रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोल दिया था। चानू इस साल टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।

बता दें कि, मणिपुर की 26 साल की वेटलिफ्टर ने कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) का भार उठाकर रजत पदक अपने नाम किया था।

Previous articleCBSE 10th, 12th Result 2021: जानें- कब जारी होंगे कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं के परिणाम, अधिक जानकारी के लिए cbse.gov.in को करें फॉलो
Next articleकर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- ‘सेवानिवृत्ति क्लब’ में जबरन किए गए शामिल