बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार, लोगों को करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना; देखें तस्वीरें और वीडियो

0

बिहार में तेज बारिश के बाद कई जिले इस समय भयंकर बाढ़ की चपेट में आ गए है, जिससे आम जनता में हाहाकार की स्थिति बनी हई है। मुजफ्फपुर जिले के बोचहां व मुशहरी प्रखंड के कई गांव के लोग इस बाढ़ में बुरी तरह त्रस्त हैं। गांव टापू बने हैं, नदियां उफन रही हैं, लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

बिहार में इस समय बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, बाढ़ का पानी घरों में घुस रहा है, इसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, स्थानिय लोग को नीतीश सरकार या प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

हालात इनते बूरे हो गए है कि, वहां के लोग बांध व सड़कों पर प्लास्टिक टांग रहने को मजबूर हैं। यहां तक कि नाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पानी का बहाव इतना तेजी है कि उसमें लोग तक बह जा रहे हैं।

स्थानिय जनता को खाने से लेकर कई और परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं व बच्चों को भी पानी से होकर एक तऱफ से दूसरी तऱफ जाना पड़ रहा है।

कई गांवों में बाढ़ से लोगों की परेशानियां बढ़ी, हजारों लोग परेशान

लोगों के घरों तक में घुसा पानी, चारों तरफ दिख रहा है सिर्फ पानी ही पानी

बाढ़ से आम जनता में हाहाकार मचा हुआ है।

बाढ़ के पानी ने कई इलाकों में कहर बरपा रखा है, जिसकी तस्वीर देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

लोगों के घरों तक में पानी घुस गया गया है, जिस कारण उनका सारा सामान खराब होता जा रहा है।

नाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है, तेज धार में लोग तक बह जा रहें हैं।

मुजफ्फपुर जिले के बोचहां व मुशहरी प्रखंड के कई गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए है।

Previous articleबिहारः JDU ने संजय सिंह को मुख्य प्रवक्ता पद से हटाया, नीरज कुमार को किया नियुक्त
Next articleयूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने मीम शेयर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताया ‘बिकाऊ’, BJP ने किया पलटवार