AAP से बगावत कर पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले 3 विधायकों ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की

0

पंजाब एकता पार्टी बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के तीनों बागी विधायकों ने गुरुवार (17 जून) को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की और अपने संगठन के कांग्रेस में विलय की घोषणा की।

पंजाब

राहुल गांधी से मिलने वाले विधायकों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष (पंजाब) सरदार सुखपाल सिंह खैरा (विधायक, भोलाथ), सरदार जगदेव सिंह (विधायक, मौर) और पीरमल सिंह (विधायक, भदौर) शामिल रहे। इस दौरान वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी मौजूद रहे।

3 जून को नई दिल्ली में पार्टी आलाकमान के साथ बैठक से पहले अमरिंदर सिंह ने आप के तीन बागी विधायकों सुखपाल खैरा, पीरमल सिंह और जगदेव सिंह कमलू को पार्टी में शामिल किया था। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने इन तीनों विधायकों का पार्टी में स्वागत किया था।

कभी अमरिंदर सिंह की कड़ी आलोचना करने वाले फायरब्रांड खैरा ने कांग्रेस छोड़ दी थी और दिसंबर 2015 में आप में शामिल हो गए थे। वह 2017 में भोलाथ विधानसभा सीट से चुने गए थे।

हालांकि, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता खैरा ने जनवरी 2019 में आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अपनी खुद की पार्टी पंजाबी एकता पार्टी भी बना ली। अन्य दो विधायक कमलू और धौला पहली बार विधायक बने हैं। (इंपुट: IANS के साथ)

Previous articleएंटीलिया केस: मुंबई पुलिस के पूर्व ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ प्रदीप शर्मा को NIA ने किया गिरफ्तार
Next articleEmbarrassed UP Police issues clarification, suspends officer after cops seen using plastic stool, bamboo basket as protective gear